Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNational Meeting of Vidya Bharati Concludes Emphasizing Education Focused on Indian Culture
भारत केंद्रित शिक्षा और वसुधैव कुटुंबकम का भाव ही हमारा लक्ष्य: गोविंद

भारत केंद्रित शिक्षा और वसुधैव कुटुंबकम का भाव ही हमारा लक्ष्य: गोविंद

संक्षेप:

रांची में आयोजित विद्या भारती- अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई। गोविंद चंद्र महंत ने कहा कि शिक्षा को भारत केंद्रित बनाना आवश्यक है। विद्या भारती की पत्रिकाएं समाज में हिंदुत्व और राष्ट्रीयता का प्रचार करेंगी। समापन सत्र में विद्या भारती की पत्रिका प्रदीपिका पर चर्चा हुई।

Jan 04, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, वरीय संवाददाता। आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में आयोजित विद्या भारती- अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के प्रचार एवं अभिलेखागार विभाग की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक के अंतिम दिन विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत ने कहा कि वर्तमान समय में भारत केंद्रित शिक्षा राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो, इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अनेक विषय बिंदु को जोड़ा गया है। हमारा लक्ष्य वसुधैव कुटुंबकम का भाव विद्यार्थियों में भरना है। विद्या भारती अपनी पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से हिंदुत्व और राष्ट्रीयता की ओर बढ़ने और समाज के विचार शुद्ध करने हेतु अग्रसर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने देशभर में प्रचार और अभिलेखागार विभाग के चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की। कहा कि विद्या भारती की देवपुत्र और प्रदीपिका जैसी पत्रिकाएं सभी विद्यालयों में नियमित रूप से जानी चाहिए। समापन सत्र में ललित बिहारी गोस्वामी ने 40 वर्षों से विद्या भारती की पत्रिका प्रदीपिका पर चर्चा में बताया कि इसमें भारत की ज्ञान परंपरा आज भी प्राथमिकता में है। राजेंद्र सिंह बघेल ने अभिलेखागार और रामकुमार भावसार ने प्रचार विभाग का वृत्त प्रस्तुत किया। मनोज भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समापन के बाद प्रचार विभाग की केंद्रीय टोली एवं क्षेत्र संयोजकों के साथ बैठक भी हुई। विद्या भारती के अखिल भारतीय महामंत्री देशराज शर्मा, अखिल भारतीय प्रभारी सुधाकर रेड्डी, अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव, क्षेत्र संगठन मंत्री ख्याली राम, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, अखिलेश कुमार, विवेक नयन पांडे, आदित्य प्रकाश जलन टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकेश पांडे उपस्थित थे।