राष्ट्रीय कथक कार्यशाला प्रत्याशा का आगाज
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में नृत्यशाला संस्था द्वारा मेकॉन इस्पात क्लब में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कथक कार्यशाला 'प्रत्याशा' का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध नर्तक संदीप मल्लिक ने प्रशिक्षुओं को पारंपरिक नृत्य और ताल के गुर सिखाए। कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड के उभरते कलाकारों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं और मंच प्रदान करना है।

रांची। नृत्यशाला संस्था की ओर से शुक्रवार को मेकॉन इस्पात क्लब में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कथक कार्यशाला ‘प्रत्याशा’ का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध नर्तक संदीप मल्लिक ने प्रशिक्षुओं को पारंपरिक नृत्य, ताल और ठुमरी के गुर सिखाए। उन्होंने कथक को जीवन का संस्कार और भविष्य की आशा बताया। संस्था की मोनिका डे ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड के उभरते कलाकारों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं और मंच प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण शिविर 12 अप्रैल तक चलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


