एनएसएस ने निकाली नशा मुक्ति जागरुकता रैली

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

कंदरी स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा बुधवार को ‘नशा मुक्ति भारत अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैल

एनएसएस ने निकाली नशा मुक्ति जागरुकता रैली

मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने बुधवार को ‘नशा मुक्ति भारत अभियान’ के तहत जागरुकता रैली निकाली। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर कंदरी होते हुए करकरा गांव तक पहुंची, जहां छात्रों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया। रैली का शुभारंभ संस्थान के डीएसडब्ल्यू उपेंद्र उपाध्याय, प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर और एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी विवेक राज जायसवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक राज जायसवाल, विभागाध्यक्ष राकेश कुमार राय और आईक्यूएसी समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता की देखरेख में हुआ। इस दौरान छात्रों ने ‘युवा शक्ति की यही पुकार, नशामुक्त हो हमारा देश और परिवार’, ‘नशे को छोड़ो, रिश्तों को जोड़ो’ और ‘शिक्षित समाज की एक ही पहचान, नशा मुक्त जीवन और देश का सम्मान’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया。

नशा मुक्त समाज बनाने का दिया संदेश

प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर ने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। वहीं डीएसडब्ल्यू उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब युवा पीढ़ी व्यसनों से मुक्त रहे। रैली के दौरान छात्रों ने बैनर और स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। अभियान में बीएड सत्र 2024-26 और 2025-27 के छात्र-छात्राओं सहित कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मी शामिल हुए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नशा मुक्ति अभियान में किस कॉलेज ने भाग लिया?
भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने नशा मुक्ति अभियान में भाग लिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।