सिल्ली में सड़क किनारे फेंकी मिलीं जीवन रक्षक दवाएं, जांच की उठी मांग
सिल्ली के मुरी-गोला पथ पर सिंहपुर पेट्रोल पंप के पास बड़ी मात्रा में पैरासिटामोल और अन्य दवाएं सड़क किनारे फेंकी गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो व्यक्ति एक युवती के साथ वहां आए और दवाएं फेंककर चले गए। ग्रामीणों ने फर्जी वितरण की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी-गोला पथ स्थित सिंहपुर पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे जीवन रक्षक दवाएं फेंकी हुई मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बड़ी मात्रा में पैरासिटामोल इंजेक्शन और अन्य दवाएं सड़क किनारे पड़ी मिलीं। अनुमान है कि 100 से अधिक दवा पैकेट यहां फेंके गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घटना से पहले दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर एक युवती के साथ वहां पहुंचे थे। कुछ देर बाद वे दवाओं को फेंककर वहां से चले गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की नजर दवाओं पर पड़ी।फर्जी वितरण की आशंका, जांच की मांग:स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दवाओं के वितरण की फर्जी सूची तैयार कर उन्हें भंडार से निकालकर फेंक दिया गया होगा।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इधर सिंहपुर नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. रमनेश प्रसाद ने बताया कि पैरासिटामोल एक अंतःशिरा इन्फ्यूजन है, जिसका उपयोग बुखार कम करने, हल्के से मध्यम दर्द तथा सर्जरी के बाद होने वाले दर्द के उपचार में किया जाता है। वहीं सिल्ली चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रियंका ने कहा कि उन्हें इस मामले की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


