ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीब्रिजफोर्ड स्कूल में संगीत दिवस मना

ब्रिजफोर्ड स्कूल में संगीत दिवस मना

ब्रिजफोर्ड स्कूल में विश्व संगीत दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। सेक्शन इंचार्ज...

ब्रिजफोर्ड स्कूल में संगीत दिवस मना
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 22 Jun 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। प्रमुख संवाददाता

ब्रिजफोर्ड स्कूल में विश्व संगीत दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। सेक्शन इंचार्ज सुपर्णा बनर्जी और संगीत शिक्षक संतोष मिश्रा के निर्देशन में बच्चों ने भारतीय और पश्चिमी धुन पर सुरीले गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने सभी को विश्व संगीत दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगीत ध्यान और योग है, जो हमारे शरीर तथा दिमाग दोनों को लाभ पहुंचाता है। संगीत से एकाग्रता बढ़ती है और यह हमें जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करता है। वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने कहा कि संगीत में एक दिव्य शक्ति है। यह आत्म अभिव्यक्ति के उत्कृष्ट माध्यम के रूप में कार्य करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें