सोमा मुंडा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्षरत रहे : माले

Jan 14, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के बाद भाकपा (माले) के नेता मनोज भक्त और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेता गांव चलागी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सोमा की पत्नी ने कहा कि अभी तक असली साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

सोमा मुंडा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्षरत रहे : माले

खूंटी, संवाददाता। पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या की घटना को लेकर भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त एवं आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेता सुदामा खलखो और जगर्नाथ उरांव बुधवार को उनके पैतृक गांव चलागी पहुंचे। नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत सोमा मुंडा के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर सोमा मुंडा की पत्नी ने नेताओं को बताया कि अब तक हत्याकांड के असली साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करने की अपील की।

परिजनों ने कहा कि न्याय में हो रही देरी से परिवार मानसिक पीड़ा झेल रहा है। जल-जंगल-जमीन की लड़ाई और तेज करने का आह्वान: भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि सोमा मुंडा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। पार्टी उनके विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए परिवार और समर्थकों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने भले ही एक सोमा मुंडा को हमसे छीन लिया हो, लेकिन खूंटी ही नहीं, पूरे झारखंड में हजारों सोमा मुंडा इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। माले ने दी आंदोलन की चेतावनी: मनोज भक्त सहित अन्य नेताओं ने हत्याकांड को सुनियोजित साजिश बताते हुए राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सनिका मुंडा, मो. सोहेल, आकाश रंजन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।