Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMurder of Restaurant Owner Raises Serious Questions on Law and Order in Ranchi
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने  विधि-व्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने विधि-व्यवस्था पर उठाए सवाल

संक्षेप:

रांची में कांके थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक की हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों में बढ़ती दहशत और...

Sun, 19 Oct 2025 09:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। कांके थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक की हुई हत्या ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। इस घटना पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। चैंबर के पदाधिकारियों ने रविवार को चैंबर भवन में आपात बैठक की। जिसमें राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, विशेषकर त्यौहारी सीजन के दौरान व्यापारियों के बीच फैल रही दहशत को लेकर गहरी चिंता जताई गई। बैठक में कहा गया कि पुलिस प्रशासन की तत्परता के बावजूद दिनदहाड़े हत्या और गोलीकांड जैसी वारदातें यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र रांची है, ऐसे में यदि व्यापारी वर्ग असुरक्षित महसूस करेगा तो व्यापारिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि अपराधियों में भय पैदा करने के लिए कठोर और उदाहरणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।