प्रेम संबंध में बाधा बन रही पत्नी का पति ने कर दी हत्या
नदी किनारे पत्नी की हत्या का खुलासा, पति गिरफ्तार मुंबई से लौटकर नदी में नहाने

खूंटी, संवाददाता। जिले के अड़की थाना क्षेत्र के रुमचू स्थित बियरबुड़ा नदी के समीप महिला की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति हुंठ निवासी 22 वर्षीय दशाय मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, रेलवे का जनरल टिकट तथा मृतका के कपड़े बरामद किए गए हैं। इस संबंध में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि बुधवार सुबह अड़की थाना क्षेत्र के रुमचू गांव स्थित बियरबुड़ा नदी से रंगामनी देवी का शव बरामद हुआ था। मामले के उद्भेदन के लिए खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
कैसे रची गई साजिश
पुलिस के अनुसार आरोपी दशाय मुंडा और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वह मजदूरी के लिए मुंबई गया था, जहां उसका किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में लगातार विवाद होता था। आरोपी ने सुनियोजित साजिश के तहत बिना किसी को बताए मुंबई से गांव लौटकर पत्नी को नदी में नहाने के बहाने बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह दोबारा मुंबई भागने की तैयारी में था। इसके लिए उसने लोकमान्य तिलक ट्रेन का जनरल टिकट भी खरीदा था।
कैसे हुआ पुलिस को शक
घटना के बाद आरोपी ने खुद को मुंबई में होने की बात कही, लेकिन मोबाइल लोकेशन खूंटी में मिलने पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसे मुंबई भागने से पहले ही दबोच लिया। गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, एसआई राजीव कुमार तुरी, सुधीर कुमार यादव, हवलदार संतोष कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


