हरिहर हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, डोभा से हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त

Feb 12, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

31 जनवरी को डोमाडीह गांव में हरिहर महतो की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेम-प्रसंग के चलते हुई इस हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था। हरिहर का शव कांची नदी के किनारे मिला था। पहले दो आरोपियों को 8 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

हरिहर हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, डोभा से हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त

सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव में 31 जनवरी की रात हरिहर महतो की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एक डोभा से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार चापड़ और मृतक के कपड़े बरामद कर लिए हैं। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 25 वर्षीय हरिहर महतो की हत्या प्रेम-प्रसंग के कारण की गई थी। हत्यारों ने उसका सिर-धड़ से अलग कर दिया था। सोनाहातू पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से उसका शव बरामद किया था।

पुलिस के अनुसार हरिहर का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने ही उसे 31 जनवरी की शाम 6:30 बजे मिलने के लिए बुलाया था इसके बाद से हरिहर लापता था। परिजनों ने तीन फरवरी को सोनाहातू थाने में उसके लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने इससे पहले आठ फरवरी को आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार चल रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।