पिटाई में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

Feb 08, 2026 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह निवासी अभिषेक लोहरा की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। उसे मारपीट में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने आरोपी शंकर लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभिषेक की मां ने 30 जनवरी को मामला दर्ज कराया था।

पिटाई में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

रांची, प्रमुख संवाददाता। मारपीट में घायल डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह निवासी अभिषेक लोहरा की इलाज के दौरान रविवार को रिम्स में मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी शंकर लोहरा को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। खबर है कि मारपीट में उसे सिर व शरीर में गंभीर चोट लगी थी। उसे 29 जनवरी को रिम्स में भर्ती किया गया था। रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पता चलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां लक्ष्मी देवी ने मारपीट का केस 30 जनवरी को डोरंडा थाने में दर्ज कराया था।

आरोप लगाया था कि अभिषेक को एक बदमाश ने 29 जनवरी को डिबडीह में बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया था। पुलिस ने छानबीन की और शनिवार को आरोपी का पता लगाकर उसे संत जेवियर्स स्कूल के पास से पकड़ा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।