Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMurder Accused Aman Raja Surrenders in Ranchi Court After Manhunt
कुरकुरे हत्याकांड मामले में एक आरोपी ने किया सरेंडर
रांची में हिंदपीढ़ी निवासी साहिल गद्दी उर्फ कुरकुरे की हत्या के आरोपी अमन राजा ने न्यायालय में सरेंडर किया है। अमन राजा घटना के बाद से फरार था और पुलिस की दबिश के बाद उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 25 Aug 2025 07:04 PM

रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी निवासी साहिल गद्दी उर्फ कुरकुरे की हत्या के आरोपी अमन राजा ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। न्यायालय ने आरोपी अमन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजा घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस की दबिश के बाद आरोपी अमन राजा ने कोर्ट में सरेंडर किया। कुरकुरे की हत्या में हिंदपीढ़ी निवासी आरोपी अमन भी शामिल था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




