जुमार नदी तट पर 24 शवों का अंतिम संस्कार
Apr 05, 2026 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में जुमार नदी के तट पर मुक्ति संस्था ने रविवार को 24 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया। सभी शव रिम्स की मोर्चरी से लाए गए थे। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी और अब तक 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

रांची। जुमार नदी के तट पर मुक्ति संस्था ने रविवार को 24 अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया। सभी शव रिम्स की मोर्चरी से लाए गए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी। उन्होंने बताया कि मुक्ति संस्था अब तक 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। अंत में परमजीत सिंह टिंकू ने अंतिम अरदास की। मौके पर रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका, सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


