पहलाम का जुलूस आज, शहर में सख्त निगहबानी, स्कूल बंद

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में मुहर्रम के पहलाम का जुलूस विभिन्न इलाकों से निकलने वाला है। इसके लिए शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। जुलूस सुबह 11 बजे अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेगा। जुलूस के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन होंगे।

पहलाम का जुलूस आज, शहर में सख्त निगहबानी, स्कूल बंद

रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा समेत विभिन्न इलाकों से मुहर्रम के पहलाम का जुलूस शनिवार को निकलेगा। इसके लिए शहर में सख्त निगहबानी की गई है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। रांची सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकीलुर्हमान और प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि जुलूस सुबह 11 बजे अपने-अपने इलाकों से निकलकर अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेंगे। बताया गया कि धवताल, इमाम बक्श व लीलू अली अखाड़ों का दोपहर 2:00 बजे लेक रोड में मिलन होगा। इसके बाद सभी अखाड़े एक साथ लेक रोड, उर्दू लाइब्रेरी, मेन रोड होते हुए महावीर चौक जाएंगे। इसके बाद अपने क्षेत्रों में वापस लौट जाएंगे। कमेटी ने अखाड़ाधारियों को तय समय पर जुलूस निकालने को कहा है। इधर, डोरंडा के विभिन्न इलाकों के जुलूस युनूस चौक पहुंचेंगे। यहां से राजेंद्र चौक स्थित कर्बला जाएंगे। वहां अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन करने के बाद वापस लौटेंगे.

हिंदपीढ़ी का जुलूस

इमामबख्श अखाड़ा समेत हिंदपीढ़ी का जुलूस मो तौहीद व आफताब आलम के नेतृत्व में सेंट्रल स्ट्रीट से होकर एकरा मस्जिद चौक में रुकेगा। यहां से कर्बला चौक व कोनका रोड का जुलूस भी पहुंचकर मो महजूद के नेतृत्व में अंजुमन प्लाजा के पास रुकेगा। इमामबख्श अखाड़ा के कुछ जुलूस शम्स नवजवान मुहर्रम कमेटी के गुलाम कादिर रब्बानी व अय्यूब राजा खान के नेतृत्व में हिंदपीढ़ी शिवाजी चौक होते हुए लेक रोड मिलन चौक से पहले रुकेगा.

कांटाटोली का जुलूस

लीलू अली अखाड़ा के अधीन वाले जुलूस मौलाना आजाद कॉलोनी व कांटाटोली के जुलूस चौक पर स्थित मस्जिद-ए-असरा गली से निकल कर नयाटोली, पत्थलकुदवा, आजाद बस्ती, कुरैशी मुहल्ला होकर गुदरी चौक में रुकेंगे। यहां लीलू अली अखाड़ा के लोअर बाजार क्षेत्र से निकाले जाने वाले सभी जुलूस लोअर बाजार थाना रोड, काली स्थान रोड, रमा शर्मा लेन‌ होते हुए उर्दू लाइब्रेरी के पास खेल प्रदर्शन करेंगे.

हरमू समेत अन्य क्षेत्रों के जुलूस

धवताल अखाड़ा के अधीन हरमू, पहाड़ी टोला, गाड़ीखाना, पुरानी रांची, भीठा, चंदवे, जयपुर, एदलहातू, मोरहाबादी, बरियातू, लालपुर, थड़पखना आदि के जुलूस अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेंगे। यहां से धवताल अखाड़ा का जुलूस महफूज गद्दी के नेतृत्व में मेन रोड टैक्सी स्टैंड स्थित कुमुद बाबू लेन होते हुए लेक रोड मिलन चौक पहुंचेगा.

सामान्य प्रश्न

मुहर्रम का जुलूस कब निकलेगा?
मुहर्रम का जुलूस शनिवार को निकलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi Newsपहलाम का जुलूस आज, शहर में सख्त निगहबानी, स्कूल बंद