ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीश्यामल चक्रवर्ती के निधन पर शोक

श्यामल चक्रवर्ती के निधन पर शोक

सीटू के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्यामल चक्रवर्ती के निधन पर सीटू की झारखंड इकाई ने शोक जताया है। वे सांसद और पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार में परिवहन मंत्री भी रहे थे। उनका निधन गुरुवार को अपराह्न...

श्यामल चक्रवर्ती के निधन पर शोक
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 06 Aug 2020 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सीटू के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्यामल चक्रवर्ती के निधन पर सीटू की झारखंड इकाई ने शोक जताया है। वे सांसद और पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार में परिवहन मंत्री भी रहे थे। उनका निधन गुरुवार को अपराह्न 1.50 बजे कोलकाता के एक अस्पताल में हो गया। वे विगत कई दिनों से बीमार थे और जांच के बाद वे कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। श्यामल चक्रवर्ती एक बहुआयामी व्यक्तित्व के शख्स थे। उन्होंने छात्र जीवन से ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों मे हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। वे छात्र संगठन एसएफआई के संस्थापक सदस्यों मे से एक थे। उन्होंने विभिन्न सेक्टर के मजदूरों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्तमान में वे डीवीसी श्रमिक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। सीटू ने उनके सम्मान में अपने संगठन का लाल झंडा झुकाने का फैसला किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें