Morning Procession for Guru Gobind Singh s Birth Anniversary in Ranchi प्रभातफेरी में गूंजा-गुण निधान हरिनामा जपि पूरन होए कामा..., Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMorning Procession for Guru Gobind Singh s Birth Anniversary in Ranchi

प्रभातफेरी में गूंजा-गुण निधान हरिनामा जपि पूरन होए कामा...

रांची में श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने प्रभातफेरी निकाली। यह फेरी सुबह 5.45 बजे शुरू होकर 8.20 बजे समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने घरों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 30 Dec 2024 09:20 PM
share Share
Follow Us on
प्रभातफेरी में गूंजा-गुण निधान हरिनामा जपि पूरन होए कामा...

रांची, संवाददाता। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने सोमवार को सातवें दिन प्रभातफेरी निकाली। सुबह 5.45 बजे गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकलकर विभिन्न मोहल्ले और गलियों से होते हुए वापस पार्किंग गेट पहुंचकर सुबह 8.20 बजे समाप्त हो गई। सभी श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों के सामने निशान साहिब जी को माला पहनाकर और फेरी पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धाभाव से स्वागत किया। प्रभात फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा ने गुण निधान हरिनामा जपि पूरन होए कामा... समेत कई शबद गायन प्रस्तुत किए। इससे आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की। मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से कुशल मंगल की अरदास की।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सत्संग सभा प्रभातफेरी का समापन 31 दिसंबर को होगा। छह जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में रात आठ से एक बजे तक कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जाएगा। प्रभात फेरी में हरविंदर सिंह बेदी, अशोक मुंजाल, आशीष ग्रोवर, दिनेश किंगर, राकेश काठपाल, कमल मुंजाल, सन्नी पपनेजा, राजेंद्र कटारिया, कुलदीप बेदी, सागर पपनेजा, हरगोबिंद सिंह समेत कई श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।