जन्म-जन्म के दुःख निवारे सूका मन साधारे...
रांची में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुनानक सत्संग सभा ने प्रभात फेरी निकाली। यह फेरी सुबह 5:45 बजे शुरू होकर 8:15 बजे अरदास के साथ समाप्त हुई। फेरी में श्रद्धालुओं ने भक्ति...

रांची, वरीय संवाददाता। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुनानक सत्संग सभा ने चौथे दिन शुक्रवार को प्रभात फेरी निकली। प्रभात फेरी सुबह 5.45 बजे गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिऊडी गेट से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए गेरा चौक होते हुए वापस दर्शन दिऊडी गेट पहुंचकर सुबह 8.15 बजे अरदास के साथ समाप्त हो गई। फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की ओर से जन्म-जन्म के दुःख निवारे सूका मन साधारे, दरशन भेटत हो निहाला हरि का नाम विचारे...और कई शबद गायन करते हुए मार्ग में गोविंदमय छटा बिखेर दी। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की। श्रद्धालुओं के घरों के सामने कुशल क्षेम की अरदास की गई। सत्संग सभा की ओर से नए साल के आगमन की खुशी में बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जायेगा। दीवान की शुरुआत भाई महिपाल सिंह सुबह 7:15 बजे आसा दी वार कीर्तन से होगी। महान कथा वाचक ज्ञानी माण सिंह साबका हेड ग्रंथी श्री तख्त श्री हरमंदिर साहिब कथा वाचन से साध संगत को निहाल करेंगे। सुबह 8:45 बजे से 10:00 बजे तक शबद कीर्तन से संगत को गुरुवाणी से जोड़ेंगे। दीवान की समाप्ति के बाद चाय-नाश्ते का लंगर चलाया जाएगा। प्रभात फेरी में द्वारका दास मुंजाल, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, मोहन काठपाल, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा समेत अन्य शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।