जिला स्तरीय खेलो झारखंड आर्चरी टूर्नामेंट में 60 से अधिक तीरंदाज शामिल
सिल्ली स्टेडियम में सोमवार को एक दिनी खेलो झारखंड आर्चरी टूर्नानेंट का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आसपास के लगभग 60 से अधिक तीरंदाज शामिल...

सिल्ली, निज प्रतिनिधि।
सिल्ली स्टेडियम में सोमवार को एक दिनी खेलो झारखंड आर्चरी टूर्नानेंट का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आसपास के लगभग 60 से अधिक तीरंदाज शामिल हुए। सफल प्रतिभागियों में बालिका कंपाउंड राउंड अंडर 14 में अंजू गाड़ी (मुरी) रैंक प्रथम, माधुरी कुमारी (मुरी) दूसरा रैंक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में साहिल प्रियांशु (मुरी) प्रथम रैंक, बालिका अंडर 17 में सलोनी उरांव (मुरी) प्रथम रैंक, शालिनी सेन (मुरी) दूसरा रैंक, लक्ष्मी कुमारी (राहे) तीसरा रैंक, बालिका अंडर-19 में तमन्ना चौधरी (जोन्हा) प्रथम रैंक, शालिनी बनवार (सिल्ली) दूसरा रैंक, बालक अंडर-19 में कृष्णचंद्र देव (सिल्ली) प्रथम रैंक मिला। वहीं रिकर्व राउंड अंडर-14 आंचल कुमारी (मुरी) प्रथम रैंक, बालक अंडर-14 में मरिनल कुमार (मुरी) प्रथम रैंक, बालिका अंडर-17 में मेघा उरांव (चकमे) रांची प्रथम रैंक, आदित्य शक्ति सिंह (मुरी) द्वितीय रैंक, बालक अंडर-17 अभय कुमार (रांची) ने प्रथम रैंक हासिल किया। वहीं जयकुमार मांझी (रांची) दूसरा रैंक, पीयुष कुमार पांडेय (मुरी) तीसरा रैंक, बालिका अंडर-19 में मीना कुमारी (जोन्हा) प्रथम रैंक, साक्षी कुमारी (रांची) दूसरा रैंक हासिल किया। सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर की छात्रा आंचल कुमारी ने जिला स्तरीय खेलो झारखंड आर्चरी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर पहले स्थान पर रही। वह पिछले कई माह से बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। मौके पर सिल्ली बीईईओ विमलकांत झा और बीपीओ मनोज कुमार, बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के कोच शिशिर महतो, रोहित कुमार, आर्यन कुमार विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक मौजूद थे।