मानसून रहा सक्रिया, रांची समेत अन्य हिस्सों में हुई झमाझम बारिश
रांची। संवाददाता झारखंड में 24 घंटों के अंतराल में मानसून सक्रिया रहा। रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दूसरी बेला में शुक्रवार को झमाझम बारिश...
मानसून सक्रिय ::::::::::::::::::::::::::::::::::::
रांची। संवाददाता
झारखंड में 24 घंटे के अंतराल में मानसून सक्रिय रहा। रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दूसरी बेला में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। रांची में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश मैथन धनबाद में हुई। यहां 178.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद रांची के तापमान में परिवर्तन आया। मौसम में हल्की ठंड का अनुभव किया गया। इस समय अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से अगले चार दिनों तक के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इस अवधि में 19 जून को राज्य के पूर्वी हिस्सों के अलावा मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 20 जून को मध्य भाग के अलावा उत्तरी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व साहेबगंज के किसी-किसी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसी ही स्थिति 21 जून को रहेगी, जबकि 22 जून को राज्य के अन्य हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।