ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअगस्त में मानसून की शुरुआत ठीक नहीं

अगस्त में मानसून की शुरुआत ठीक नहीं

मानसून के लिहाज से अगस्त की शुरुआत ठीक नहीं है। माह के पहले दोनों दिन मानसून कमजोर रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हो रही। अगले 24 घंटों के दौरान भी अच्छी बारिश की संभावना नहीं है।...

अगस्त में मानसून की शुरुआत ठीक नहीं
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 02 Aug 2020 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मानसून के लिहाज से अगस्त की शुरुआत ठीक नहीं है। माह के पहले दोनों दिन मानसून कमजोर रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हो रही। अगले 24 घंटों के दौरान भी अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। रविवार को केवल मधुपुर में 84.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद चार जुलाई से मानसून की गतिविधि में तेजी आ सकती है। इससे पांच अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र :

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से पर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की प्रक्रिया आरंभ हुई है। इसके चार अगस्त तक व्यापक होने का पूर्वानुमान है। हवा का रुख अनुकूल होने पर यह झारखंड तक प्रभावी होगा। इससे पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून के कमजोर होने से झारखंड में बारिश में कमी का प्रतिशत बढ़ने लगा है। राज्य में 540.7 मिमी की तुलना में केवल 465.1 मिमी बारिश हुई है। यह औसत बारिश से 14 फीसदी कम है, जबकि रांची में भी बारिश में कमी का प्रतिशत 15 फीसदी तक पहुंच चुका है। बारिश कम होने से गर्मी बढ़ रहीराज्य में बारिश कम होने से गर्मी भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री पर पहुंच गया था। यहां उमस की गर्मी सताने लगी थी। लेकिन रविवार को आठ मिमी बारिश ने गर्मी से थोड़ी बहुत राहत दिलायी। जमशेदपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। रांची का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोट : राज्य में मानसून की प्रक्रिया शिथिल पड़ गई है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में अनुकूल स्थिति के कारण एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। चार अगस्त तक इसके बन जाने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूरे राज्य में चार से छह अगस्त तक बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

डॉ एसडी कोटाल, मौसम वैज्ञानिक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें