एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर किया मॉक ड्रिल

Dec 12, 2025 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बम धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था की तत्परता का परीक्षण करने के लिए एक मॉक अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में विभिन्न सुरक्षाबलों के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया गति का परीक्षण किया गया। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि इससे आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई में आसानी होती है।

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर किया मॉक ड्रिल

रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं की तत्परता एवं आपातकालीन स्थितियों में अपनी क्षमता को परखने के लिए एक अभ्यास किया गया। यह अभ्यास एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों पर की गई। इस अभ्यास के दौरान वास्तविक परिदृश्य के समान स्थिति तैयार की गई। इसमें शामिल सभी टीमों ने त्वरित एवं समन्वय बनाते हुए विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए समन्वय के साथ आदेश का पालन किया। ऐसे मॉक अभ्यास समय समय पर किए जाते हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और सृदृढ़ करने में सहायता मिलती है। आपातकालीन परिस्थितियों में तेज और प्रभावी कार्रवाई में आसानी होती है।

एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य हवाई अड्डा परिसर में संभावित बम धमकी की स्थिति में विभिन्न सुरक्षाबलों सीआईएसएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी, झारखंड पुलिस, बम निरोधक दस्ता एवं अन्य संबद्ध इकाइयों के बीच समन्वय, प्रतिक्रिया गति, संचार प्रणाली तथा प्रोटोकॉल अनुपालन के प्रभाव का परीक्षण करना था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;