शिक्षकों को दी गई आग से बचाव की जानकारी
Mar 07, 2026 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के ब्राइट कैरियर नर्सरी स्कूल में 7 मार्च 2026 को अग्निशमन सेवा द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका सविता प्रसाद और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। अग्निशमन टीम ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। यह कार्यक्रम लगभग दो घंटे तक चला।

रांची, संवाददाता। ब्राइट कैरियर नर्सरी स्कूल, सकेत नगर हिनू में 7 मार्च 2026 को अग्निशमन सेवा की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका सविता प्रसाद सहित शिक्षिका सुनीता कुमारी, श्यामली कुमारी, रूचि भारती और सुप्रिया राज ने भाग लिया। अग्निशमन सेवा के पदाधिकारी गौतम जी एवं उनकी टीम ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय और स्कूल परिसर को सुरक्षित रखने के तरीके बताए। टीम ने पूरे स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षकों व कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण करीब दो घंटे तक चला।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


