ट्रेन में मोबाइल चुराकर खाते से उड़ा लिया 2.30 लाख
Dec 02, 2025 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के इटकी निवासी इरशाद आलम का मोबाइल चुराकर उनके खातों से 2.30 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। इरशाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 12 नवंबर को ट्रेन से भोपाल जाते समय उनका मोबाइल चोरी हो गया था, जिसके बाद बैंक में जाकर उन्हें राशि की निकासी का पता चला।
रांची। रांची के इटकी निवासी इरशाद आलम का मोबाइल चुराकर खाते से 2.30 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इरशाद आलम ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इरशाद आलम ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर को वह रांची से ट्रेन के माध्यम से भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल किसी ने चुरा लिया। भोपाल पहुंचने के बाद वह पैसा निकालने के लिए बैंक गए तो पता चला कि उनके दो खातों से राशि की अवैध निकासी कर ली गई है। इसके बाद वह रांची लौट आए और मंगलवार को साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




