ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपेयजल की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे विधायक

पेयजल की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे विधायक

तोरपा शहरी क्षेत्र के लोगों को भरी बरसात में भी सप्लाई का पानी नही मिल रहा। विधायक कोचे मुंडा बुधवार को तोरपा पूर्वी पंचायत के कई मुहल्लों में जाकर...

पेयजल की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे विधायक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 25 Aug 2022 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

तोरपा, प्रतिनिधि।

तोरपा शहरी क्षेत्र के लोगों को बरसात में भी सप्लाई का पानी नहीं मिल रहा है। विधायक कोचे मुंडा बुधवार को तोरपा पूर्वी पंचायत के कई मुहल्लों में जाकर पेयजलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बाजारटांड, मस्जिद गली, बड़ाइकटोली, कुम्हार टोली, सिरूम टोली में कई घरों में जाकर पेयजलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि पूर्वी पंचायत के सभी घरों में 2016-17 में ही नल लगाकर पाइप लाइन से जोड़ दिया गया है। बाजारटांड, मस्जिद गली, तेलीटोली के लोगों ने बताया कि शुरुआत के तीन महीने तक नल से जल मिल रहा था। इसके बाद बाल्टी भर पानी नहीं मिल पाता है। बड़ाइकटोली के लोगों ने बताया कि सभी घरों में नल तो लगा है, लेकिन एक बूंद भी पानी नहीं मिलता है। इसी पंचायत के सरनाटोली में पाइपलाइन बिछी ही नहीं है।

जिला के अधिकारियों को गुमराह किया गया है : कोचे मुंडा

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि तोरपा पूर्वी पंचायत की बड़ी आबादी को नल से जल नहीं मिल रहा है। जबकि, जिला के अधिकारी तोरपा पूर्वी पंचायत के सभी घरों में नल से जल मिलने का दावा कर रहे हैं। विधायक ने कहा- जमीनी हकीकत जानने के लिए वे कई मुहल्लों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान तेली टोली, मस्जिद गली, बड़ाईटोली व सिरूमटोली के लोगों ने पानी नहीं मिलने की शिकायत की। इसी पंचायत के एक मुहल्ले में पाइपलाइन बिछा ही नहीं है। मुखिया, जल सहिया ने भी पानी नहीं मिलने की बात कही है। विधायक ने कहा कि विभाग के लोग जिला के अधिकारी को गलत जानकारी दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर कारवाई की जानी चाहिए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें