MLA Suresh Baitha Inaugurates Rice Seed Sale Center in Thakurgaon ठाकुरगांव लैंपस में धान बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMLA Suresh Baitha Inaugurates Rice Seed Sale Center in Thakurgaon

ठाकुरगांव लैंपस में धान बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन

ठाकुरगांव लैंपस में विधायक सुरेश बैठा ने धान बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों को धान बीज प्रदान किए और बताया कि पीएनपीएच 24 किस्म के धान 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 21 June 2025 08:13 PM
share Share
Follow Us on
ठाकुरगांव लैंपस में धान बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन

बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव लैंपस में शनिवार को धान बीज विक्रय केंद्र का विधायक सुरेश बैठा ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक किसानों को विधायक ने धान बीज प्रदान किया। लैंपस के सचिव बैद्यनाथ ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में किसानों के लिए पीएनपीएच 24 किस्म के धान उपलब्ध कराए गए हैं जिसे 50 प्रतिशत अनुदान पर मुहैया कराया जा रहा है। मौके पर मुखिया जयंती देवी, मुखिया सचिन पाहन, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, विधायक प्रतिनिधि उमेश वैद्य, डीओ रामशंकर प्रसाद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष बिगन मुंडा, राजेन्द्र साहू समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

दूसरी ओर उरुगुट्टू लैंपस में भी विधायक सुरेश बैठा द्वारा धान विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह जानकारी लैंपस के सचिव आबिद अली अनवर ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।