एचइसी के सेक्टर तीन से लापता नाबालिग का सुराग नहीं

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची के एचईसी सेक्टर तीन से एक नाबालिग लापता हो गई है। उसे शादी की नियत से भगा ले जाने की आशंका जताई जा रही है। वह कचरा फेंकने के बहाने घर से निकली थी और फिर वापस नहीं आई। उसकी संपत्ति में एक बैंक पासबुक, मोबाइल और गहने गायब हैं, जिससे यह पता चलता है कि वह किसी व्यक्ति के प्रभाव में गई हो सकती है।

एचइसी के सेक्टर तीन से लापता नाबालिग का सुराग नहीं

रांची, प्रमुख संवाददाता। एचईसी सेक्टर तीन से लापता नाबालिग का अभी तक सुराग नहीं मिला है। मामले में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग की शादी की नियत से भगा ले जाने का अंदेशा जाहिर करते हुए केस दर्ज हुआ है। बताया गया है कि वह पिछले दिन मकान के बाहर कचरा फेंकने की बात कहकर निकली थी, उसके बाद नहीं लौटी। सूचक की ओर से बताया गया कि पूर्व में उनके आवास में घरेलू सहायिका कार्यरत थी। एक समय में वह अपनी पुत्री को वहीं छोड़कर कहीं चली गई। उसी बच्ची की सूचक ने परिवार के अन्य सदस्यों की तरह परवरिश की थी।

उसके लापता होने के बाद कमरे की छानबीन के क्रम में पता चला कि उसके नाम का बचत बैंक खाता का पासबुक, एक मोबाइल, पायल, सोने की चेन भी नहीं है, जो संभवत: वह किसी व्यक्ति के उकसावे में साथ ले गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।