Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMissing Children in Ranchi Public Protests Police Under Fire
अंश और अंशिका की बरामदगी नहीं होने के विरोध में बंद रहा धुर्वा

अंश और अंशिका की बरामदगी नहीं होने के विरोध में बंद रहा धुर्वा

संक्षेप:

रांची में गायब हुए अंश (5) और अंशिका (4) के लिए लोगों ने रविवार को धुर्वा में बंद का आयोजन किया। बच्चों की तलाश में पुलिस की लापरवाही पर लोगों में रोष है। सीआईडी ने भी मदद मांगी है और नागरिकों से सूचना देने की अपील की है। लापता बच्चों के पहचान के लिए इनाम की भी घोषणा की गई है।

Jan 12, 2026 02:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, प्रमुख संवाददाता। मौसीबाड़ी खटाल से 10 दिन पहले गायब हुए अंश (5) और अंशिका (4) का सुराग नहीं मिलने पर रविवार को धुर्वा इलाका पूरी तरह बंद रहा। अंश व अंशिका बचाव संघर्ष समिति की ओर से बुलाए गए बंद का बाजार में व्यापक असर दिखा। करीब एक सौ से अधिक दुकानों के शटर गिरे रहे। विरोध स्वरूप बंद के मद्देनजर वाहन का परिचालन भी पूरी से ठप रहा। सुबह में बंद के समर्थन में कुछ लोग सड़क पर उतरे, लेकिन हर किसी ने स्वतः ही अपने प्रतिष्ठान और काम को बंद रखा। इससे पूरे इलाके में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

दवा दुकानों को बंद से दूर रखा गया। बच्चों के लापता होने पर लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष दिखा। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में घोर लापरवाही बरती है। लोगों का आरोप था कि दो जनवरी को बच्चे गायब हुए और पुलिस चार जनवरी को सक्रिय हुई। बता दें कि बच्चों के लापता होने पर रांचीवासी एकजुट हो गए हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आरजेडी नेता कैलाश यादव ने बताया कि आम लोग सदमे में हैं और उनमें भारी आक्रोश है। पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। बाजार बंद का धुर्वा के लोगों ने स्वत: समर्थन किया। सीआईडी एडीजी ने लिखा पत्र, ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी झारखंड सीआईडी ने देशभर की पुलिस से मांगी मदद रांची से रहस्यमयी तरीके में गायब हुए दो मासूम भाई-बहन को खोजने में रांची पुलिस का पूरा तंत्र फेल हो गया। घटना से लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। हालांकि घटना की गंभीरता को लेकर झारखंड सीआईडी ने देशभर की पुलिस से मदद मांगी है। रांची सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक देशभर के डीजीपी, पुलिस आयुक्त और आईजी को ह्यू एंड क्राई (पुलिस द्वारा जारी एक सार्वजनिक सूचना, जिसमें किसी वांछित अपराधी या गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी जाती है। ताकि जनता की मदद से उसे पकड़ा जा सके) लेटर भेजा है। पत्र में सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के थानों, आउट पोस्ट और बीट हाउसों में दोनों बच्चों की जानकारी प्रसारित कर पूछताछ कराने का आग्रह किया है। सीआईडी की नागरिकों से अपील जानकारी देने पर इनाम और संपर्क रांची सीआईडी ने आम नागरिकों से बच्चों का लगाने की अपील की है। कहा है कि किसी भी व्यक्ति को यदि बच्चों के बारे में जानकारी, उनकी मौजूदगी या किसी की इस मामले में संदिग्ध गतिविधि का पता चले तो वह रांची सीआईडी को सूचना दे। इसके लिए control-cid@jhpolice.gov.in पर ईमेल और मोबाइल नंबर 9771432139 जारी किए गए हैं। सही सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। कृपया आप भी ध्यान दें : लापता भाई-बहन की ऐसे होगी पहचान अंश कुमार, उम्र करीब 5 वर्ष, पिता का नाम सुनील कुमार और माता का नाम नीतू कुमारी, कद लगभग 3 फीट, रंग गोरा, बाल काले, बायें हाथ पर तिल का निशान, भाषा भोजपुरी बताई गई है। अंशिका कुमारी, उम्र करीब 4 वर्ष, पिता सुनील कुमार और माता नीतू कुमारी, कद लगभग 2.5 फीट, रंग गोरा, बाल काले, भाषा भोजपुरी, पैरों में पायल और चप्पल पहने होने की बात कही गई है। रांची पुलिस पर सवाल बस्ती के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने सही समय पर तलाश शुरू की होती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। लोगों का धुर्वा थाना प्रभारी को लेकर भी बेहद आक्रोश है। बस्तीवालों के अनुसार, दो जनवरी को बच्चे ढाई बजे घर से निकले थे। दो से तीन घंटे तक परिजन उन्हें ढूंढते रहे। शाम छह बजे वे धुर्वा थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बच्चों को खोजने की बजाय उन्हीं से 10 तरह के सवाल कर दिए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस दो जनवरी को ही रेस होती तो बच्चे मिल जाते। दो जनवरी से लापता है दोनों बच्चे दो जनवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे से रहस्यमय तरीके से भाई-बहन अंश (5) और अंशिका (4) लापता हैं। दोनों की खोजबीन में रांची का पूरा पुलिस महकमा जुटा हुआ है। लेकिन बच्चों का कुछ भी सुराग नहीं लग रहा है। रांची पुलिस ने बच्चों को खोज निकालने के लिए इनाम की राशि की भी घोषणा कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;