Ranchi News: तीन दिन बाद की लापता मो हसन का सुराग नहीं
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची के कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी से लापता 16 वर्षीय मो हसन का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। वह 8 सितंबर को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। उसके पिता ने नामकुम थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी में उसे नूरी मस्जिद की ओर जाते देखा गया है।

Ranchi News: रांची। कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी से लापता 16 वर्षीय मो हसन का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। वह आठ सितंबर को ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस संबंध में उसके पिता मौलाना मंजूर हसन ने नामकुम थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पिता मौलाना मंजूर हसन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर पौने तीन बजे उनका पुत्र मो हसन घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकला। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। पता चला कि हसन ट्यूशन गया ही नहीं था।
सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि मो हसन नूरी मस्जिद तक जाते हुए दिखा है। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।


