नहीं रहा झारखंड का इकलौता काला तेंदुआ मिर्जा, पांच दिन से था बीमार

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड के एकमात्र काले तेंदुए मिर्जा की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया था। पोस्टमार्टम में उम्रजनित कारणों से मौत की पुष्टि हुई है। मिर्जा को 2018 में असम से लाया गया था। अब बिरसा जू में छह तेंदुए बचे हैं।

नहीं रहा झारखंड का इकलौता काला तेंदुआ मिर्जा, पांच दिन से था बीमार

ओरमांझी, प्रतिनिधि। झारखंड के एकमात्र काले तेंदुए मिर्जा की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। भगवान बिरसा जैविक उद्यान के इस आकर्षण रहे तेंदुए की मौत से वन्यजीव प्रेमियों और जू प्रशासन में शोक का माहौल है। मिर्जा अपनी औसत आयु से अधिक समय तक जीवित रहा था और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिर्जा पिछले पांच दिनों से अस्वस्थ था। उसे जू के रात्रि विश्राम गृह में विशेष निगरानी में रखा गया था, जहां पशु चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही थी। इलाज के दौरान ही शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में उम्रजनित कारण की पुष्टि:

पोस्टमार्टम रिपोर्ट

शनिवार को तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने मिर्जा का पोस्टमार्टम किया। टीम में कांके वेटरनरी कॉलेज के डॉ एमके गुप्ता, डॉ प्रज्ञा लकड़ा और जू के पशु चिकित्सक डॉ ओमप्रकाश साहू शामिल थे। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत का कारण अधिक उम्र और उसके कारण शरीर के पिछले हिस्से में पक्षाघात (पैरालिसिस) का अटैक बताया गया है। जांच के लिए उसके शरीर के कुछ अंग सुरक्षित रखकर कांके वेटरनरी कॉलेज भेजे गए हैं, जबकि बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है।

मिर्जा की जीवनी

2018 में असम से लाया गया था मिर्जा:

काला तेंदुआ मिर्जा को 28 नवंबर 2018 को असम स्टेट चिड़ियाघर, गुवाहाटी से भगवान बिरसा जैविक उद्यान लाया गया था। उस समय उसकी उम्र करीब आठ वर्ष थी। मिर्जा अपने चंचल स्वभाव और आकर्षक रूप के कारण जू में आने वाले पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय था।

बिरसा जू में तेंदुओं की संख्या

बिरसा जू में अब बचे हैं छह तेंदुए:

मिर्जा की मौत के बाद बिरसा जू में अब कुल छह तेंदुए शेष रह गए हैं, जिनमें दो नर और चार मादा शामिल हैं। इनमें प्रकाश, हरी, वैदेही, ज्योति, रिंकी और पिंकी प्रमुख हैं। जू के पशु चिकित्सक डॉ ओमप्रकाश साहू ने बताया कि मिर्जा को पीछे के हिस्से में पैरालिसिस अटैक हुआ था, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था। लगातार इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उसकी मौत हो गई।

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

मिर्जा की मौत का कारण क्या था?
मिर्जा की मौत का कारण उम्रजनित था, जिसमें शरीर के पिछले हिस्से में पक्षाघात (पैरालिसिस) का अटैक शामिल था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।