ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीउपायुक्त की पहल पर रूकी नाबालिग लड़की की शादी

उपायुक्त की पहल पर रूकी नाबालिग लड़की की शादी

रांची के उपायुक्त मनोज कुमार की पहल पर एक नाबालिग लड़की की शादी रूक गई। उपायुक्त के निर्देश के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में बनी टीम ने नाबालिग की घर जाकर उसके मां- पिता से मुलाकात कर...

उपायुक्त की पहल पर रूकी नाबालिग लड़की की शादी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 16 Jul 2017 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची के उपायुक्त मनोज कुमार की पहल पर एक नाबालिग लड़की की शादी रूक गई। उपायुक्त के निर्देश के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में बनी टीम ने नाबालिग की घर जाकर उसके मां- पिता से मुलाकात कर बताया कि ऐसा करना कानूनी जुर्म है। इसके बाद मां-पिता शादी नहीं करने पर सहमत हो गए। दोनों ने इसके लिए घोषणा पत्र पर सहमति भी जतायी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाहातू प्रखंड के सालबंदा गांव में जनक महतो की 16 वर्षीय पुत्री का विवाह 15 जुलाई को होना तय हुआ है। इसके बाद उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बंडू डीएसपी और सोनाहातू थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। नाबालिग के अभिभावकों को बताया गया कि नाबालिग की शादी कर वह बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा करने पर उन्हें सजा हो सकती है। अभिभावकों को पूरी तरह समझाया गया। इसके बाद उन्होंने शादी नहीं करने का फैसला लिया। घोषणा भी की कि 18 साल के पहले बेटी की शादी नहीं करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें