नाबालिग लड़की का अपहरण, केस दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया है। आरोप रोहित लकड़ा पर है, जिसने लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने का दावा किया गया है। लड़की की मां ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लड़की 31 मार्च को घर से निकली थी और अब तक लौट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। आरोप रोहित लकड़ा पर लगा है। इस संबंध में नाबालिग लड़की की मां ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री 31 मार्च को घर से निकली थी। इसके बाद से अब तक उनकी पुत्र घर नहीं लौटी है। खोजबीन के दौरान पता चला कि उनकी पुत्री की दोस्ती रोहित से है। दावा की है कि उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर रोहित ले भागा है। इधर, पुलिस खोजबीन में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


