ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीस्टेशन से मिली नाबालिग, चिकित्सक पर लगाया मारपीट का आरोप

स्टेशन से मिली नाबालिग, चिकित्सक पर लगाया मारपीट का आरोप

अरगोड़ा थाने की पुलिस ने स्टेशन को दो नाबालिग लड़कियों को रविवार को बरामद किया है। दोनो नाबालिग गिरिडीह की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों...

स्टेशन से मिली नाबालिग, चिकित्सक पर लगाया मारपीट का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 07 Feb 2021 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

अरगोड़ा थाने की पुलिस ने स्टेशन को दो नाबालिग लड़कियों को रविवार को बरामद किया। दोनों गिरिडीह की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग लड़कियां एक चिकित्सक के घर पर काम करती थी, लेकिन मारपीट किए जाने की वजह से वह भागकर अरगोड़ा स्टेशन पहुंच गई।

इधर, अरगोड़ा पुलिस ने दोनों नाबालिगों को महिला थाने में रखा है। सोमवार को नाबालिगों का बयान सीडब्ल्यूसी के समक्ष दर्ज कराया जाएगा। अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियां बरियातू के एक चिकित्सक के घर में काम करती थीं। चिकित्सक दोनों नाबालिगों को काफी प्रताड़ित करता था। रविवार की सुबह भी दोनों के साथ चिकित्सक ने मारपीट की। इसके बाद दोनों वहां से भागकर अरगोड़ा स्टेशन पहुंच गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें