मंत्री और विधायक का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह मांडर विधायक बंधु तिर्की का नगड़ी के चेकपोस्ट पर कांग्रेस...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 14 Nov 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें
पिस्कानगड़ी प्रतिनिधि
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह मांडर विधायक बंधु तिर्की का नगड़ी के चेकपोस्ट पर कांग्रेस और झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके देकर और फूल माला पहनाया, मंत्री एक कार्यक्रम में भाग लेने इटकी जा रहे थे। मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस महासचिव सह नगड़ी जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक, जिला उपाध्यक्ष शाहिद अहमद, प्रखंड अध्यक्ष कृजीवन महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सरफराज अंसारी, झामुमो के अल्पसंख्यक मोर्चा नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष तस्लीम अंसारी, फिरोज अंसारी और हकीम अंसारी आदि मौजूद थे।