मॉक पार्लियामेंट में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, युवाओं ने रखी बेबाक राय
रांची में 'माय भारत बजट क्वेस्ट-2026' कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें झारखंड और पश्चिम बंगाल से 1000 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले चरण में 11 लाख युवाओं ने ऑनलाइन क्विज में भाग लिया और दूसरे चरण में 38,000 प्रतिभागियों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। यह पहल युवाओं को नीति-निर्माण में शामिल करने का प्रयास है।

रांची, विशेष संवाददाता। मेरा युवा भारत, झारखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘माय भारत बजट क्वेस्ट-2026 राष्ट्रीय युवा संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को हुई। रिम्स सभागार में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए 1000 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया और बेबाकी से अपनी राय साझा की। मेरा युवा भारत, झारखंड की राज्य निदेशक ललिता कुमारी ने युवाओं को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया कि प्रथम चरण में आयोजित ऑनलाइन क्विज में 11 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। द्वितीय चरण में 38,000 से अधिक प्रतिभागियों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर केंद्रीय बजट-2026, से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का अंतिम चरण देश के 17 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है, जिनमें रांची एक प्रमुख केंद्र है। यह पहल युवाओं को नीति-निर्माण प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


