सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम

Apr 05, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य ललन कुमार के मार्गदर्शन में शिक्षकों को इस विषय की जानकारी दी गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर इसके प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में 60 शिक्षकों ने भाग लिया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम

रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में रविवार को छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य ललन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र में रिसोर्स पर्सन सुरेंद्रनाथ स्कूल के उप प्राचार्य प्रसनजीत हाजरा और गोविंद राम कटारुका पब्लिक स्कूल के उत्तम कुमार ने शिक्षकों को विषय की जानकारी दी। बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। कुल 60 शिक्षकों ने सहभागिता की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।