Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMental Health Awareness Camp at Gosner College Stress Relief Initiatives and Counseling
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता समय की मांग: प्रो. ईलानी

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता समय की मांग: प्रो. ईलानी

संक्षेप:

रांची में गोस्सनर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के लिए विशेष तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. ईलानी पूर्ति ने छात्रों को प्रेरित किया, जबकि मनोचिकित्सक डॉ. सहज और डॉ. प्रीथा राय ने मानसिक रोगों और तनाव प्रबंधन के उपायों पर चर्चा की। व्यक्तिगत काउंसिलिंग और दवाओं का वितरण भी किया गया।

Feb 09, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति, रांची और टेली मानस, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को गोस्सनर कॉलेज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. ईलानी पूर्ति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आज के समय की मांग है। उन्होंने छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डॉ. सहज ने मानसिक रोगों के लक्षण, उनके अंतर्निहित कारणों और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. प्रीथा राय ने तनाव के विभिन्न प्रकारों और उनके शारीरिक व मानसिक प्रभावों की जानकारी देते हुए बचाव के व्यावहारिक उपाय साझा किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनएचएम सेल की नोडल पदाधिकारी संताना कुमारी ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान झिमली चटर्जी ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य की बारीकियों से जोड़ा। शिविर के अंतिम सत्र में विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की व्यक्तिगत काउंसिलिंग की गई और जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण भी किया गया। लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के सदस्यों ने भी सहयोग दिया। किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या या सहायता के लिए विद्यार्थी टोल-फ्री नंबर 14416 या 18008914416 पर संपर्क कर सकते हैं।