ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीप्रजापिता ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस मनाया गया

प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस मनाया गया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की रांची शाखा की ओर से सोमवार को हरमू रोड के चौधरी बागान स्थित केंद्र में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस...

प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस मनाया गया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 18 Jan 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की रांची शाखा की ओर से सोमवार को हरमू रोड के चौधरी बागान स्थित केंद्र में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में केंद्र संचालक निर्मला बहन ने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने परमपिता परमात्मा का गीताज्ञान और राजयोग संदेश समस्त मानव तक पहुंचाया।

इसी संदेश का जीवन में पालन कर मानव सुखी और शांति संपन्न हो सकता है। ब्रह्मा बाबा ने महिलाओं को स्वतंत्र विचारधारा दिया और परमात्म ज्ञान प्राप्त करने का अधिकारी बनाया। पूर्व में चतुर लोग महिलाओं को समाज में पराधीन बनाकर और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने से वंचित रखते थे। उन्होंने इसी व्यवस्था को तोड़कर 400 महिलाओं को आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़कर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की स्थापना की। महिलाओं को लौकिक कर्तव्य का पालन करते हुए परमात्मा मिलन के लिए राजयोग का पाठ पढ़ाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें