संत जेवियर्स कॉलेज में वॉयेज का आयोजन
रांची में संत जेवियर्स कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने 'वॉयेज 3250' नामक मेगा इवेंट का आयोजन किया। इस दौरान 3 घंटे 2 मिनट में 100 सामाजिक सेवा गतिविधियाँ की गईं, जिसमें कपड़ा, भोजन, और राशन वितरण शामिल हैं। इस पहल ने 10,000 से अधिक जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई और युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाया।

रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब की ओर से मेगा इवेंट ‘वॉयेज 3250’ का आयोजन किया गया। इस अनूठे अभियान के तहत क्लब के सदस्यों ने मात्र 3 घंटे 2 मिनट के भीतर 100 विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया। इन गतिविधियों में कपड़ा वितरण, भोजन वितरण, स्टेशनरी वितरण, स्वच्छता अभियान, राशन वितरण सहित कई अन्य जनहित कार्य शामिल थे, जिनमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भागीदारी निभाई। इस मेगा इवेंट के माध्यम से क्लब ने 10,000 से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई। लगभग 4 से 5 लाख रुपये के बजट में आयोजित इस सामाजिक पहल ने पूरे शहर पर सकारात्मक प्रभाव डाला और समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी को दर्शाया।
यह कार्यक्रम न सिर्फ सेवा का उदाहरण बना, बल्कि सामुदायिक एकता और मानवता का सशक्त संदेश भी दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


