ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीश्री रामनवमी महोत्सव को लेकर उपायुक्त के साथ बैठक आज

श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर उपायुक्त के साथ बैठक आज

श्री महावीर मंडल रांची के प्रतिनिधि आज श्री रामनवमी महोत्सव को लेकिर उपायुक्त के साथ बैठक करेंगे। बैठक में श्री रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा होगी। इसमें रामनवमी पर्व मनाने के लिए दो...

श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर उपायुक्त के साथ बैठक आज
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 19 Mar 2020 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

श्री महावीर मंडल रांची के प्रतिनिधि गुरुवार को श्री रामनवमी महोत्सव को लेकिर उपायुक्त के साथ बैठक करेंगे। बैठक में श्री रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा होगी। इसमें रामनवमी पर्व मनाने के लिए दो गुटों के बीच नेतृत्व को लेकर हो रही विवादों का समाधान भी होगा। इससे पूर्व मुलाकात में प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के समक्ष बैठक में श्री महावीर मंडल केन्द्रीय समिति के चुनाव प्रक्रिया पर असंतोष जाहिर कर चुके हैं। प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के समक्ष चुनाव प्रक्रिया में मतदान को दरकिनार कर सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया पर उंगली उठायी थी।

मंडल के एक प्रतिनिधि ने बताया कि इस विषय पर आज डीसी के यहां एक बैठक होगी। इस बैठक में श्री महावीर मंडल के दोनों गुट शामिल होंगे। शहर में रामनवमी महोत्सव और उससे जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा कर विवाद का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने इस बात पर भी उपायुक्त के सामने आपत्ति जतायी कि श्री महावीर मंडल के चुनाव में लगातार तीसरी बार अध्यक्ष और सचिव पर काबिज हो रहे हैं। इससे मंडल की लोकप्रियता गिर सकती है।

इस प्रतिनिधिमंडल में हीरालाल साहु, विजय साहु, विजय बर्मन, रामधन बर्मन, रविन्द्र वर्मा, राजन वर्मा, सुरेश प्रसाद, मुरारी लाल शर्मा, अशोक पुरोहित, महावीर मंडल के अध्यक्ष सागर वर्मा, शंकर प्रसाद, अनिल यादव, युवराज पासवान, राहुल सिन्हा, प्रमोद जयसवाल आदि उपस्थित थे।

इस मामले पर श्री महावीर मंडल केन्द्रीय समिति के नव निवार्चित अध्यक्ष जयसिंह यादव ने कहा कि कमेटी की चुनाव सर्वसम्मति से हुई है। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दूसरा नाम आया ही नहीं। इसलिए इस पर उंगली उठाना तर्कसंगत नहीं है। समिति के ललित नारायण ओझा ने कहा कि यदि उपायुक्त की ओर से बैठक में बुलाया गया तो वह जरूर इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व धूमधाम से निकाली जाएगी। श्री महावीर मंडल बैठक में उपायुक्त से श्री रामनवमी महोत्सव मनाने के लिए बिजली-पानी और अन्य व्यवस्थाओं की मांग करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें