Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMeeting on Midday Meal Scheme Ensuring Nutrition and Regularity in Schools
एमडीएम में हरी सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो : बीडीओ

एमडीएम में हरी सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो : बीडीओ

संक्षेप:

मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में शनिवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने मध्याह्न भोजन योजना को बाधित न करने के निर्देश दिए। रसोइयों की हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने और विद्यालय में पोषण वाटिका को हरा-भरा रखने पर जोर दिया गया।

Dec 06, 2025 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम के अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन योजना किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेन्यू के अनुसार नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जाए और थाली में हरी सब्जियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालयों में पोषण वाटिका को हरा-भरा रखने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर से रसोइयों की संभावित हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल शिक्षक नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक में नियमित पठन-पाठन, कक्षा अनुसार रूटीन संचालन, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शिक्षक एवं छात्र उपस्थितियों का नियमित संधारण, तथा मध्याह्न भोजन के लिए एलपीजी का उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति, पोशाक, जूता-मोजा वितरण एवं इसका डाटा सौ प्रतिशत दो दिनों के भीतर अपडेट करने का निर्देश दिया। साथ ही सावित्रीबाई फुले योजना अंतर्गत छूटे छात्राओं का डाटा भी निर्धारित समय में एंट्री करने को कहा गया। बैठक में सामाजिक जागरुकता को लेकर भी पहल की गई। अफीम की खेती से होने वाले नुकसान एवं तंबाकू व मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों पर बच्चों और समुदाय को जागरूक करने और विद्यालय से 500 मीटर की परिधि में इनके बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी। गुरु गोष्ठी में आधार एवं बैंक खाता अपडेट, छात्रवृत्ति, साइकिल प्रयास, एफएलएन, आरएआईएल टेस्ट, एस शएमसी पुनर्गठन, पलाश कार्यक्रम, स्वीप, डहर ऐप, शिशु पंजी संधारण, विद्यांजलि पोर्टल अपडेट, प्रमाणपत्र आवेदन एवं गुरुजी क्रेडिट कार्ड आवेदन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम, अनीता लकड़ा, वीआरपी विजय कुमार शर्मा, सभी सीआरपी एवं सभी विद्यालयों के प्रभारी उपस्थित रहे।