स्वास्थ्य केंद्रों और पंचायत भवनों में इंटरनेट सुविधा दुरुस्त हो : डीसी

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

खूंटी में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारत नेट, और सीएससी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने का निर्देश दिया और जन शिकायत पोर्टल विकसित करने की बात की।

स्वास्थ्य केंद्रों और पंचायत भवनों में इंटरनेट सुविधा दुरुस्त हो : डीसी

खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में डीईजीएस एवं मोबाइल टावर कनेक्टिविटी कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारत नेट, सीएससी केंद्रों के संचालन एवं डिजिटल सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी से जिले में इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारत नेट, सीएससी केंद्रों के संचालन तथा डिजिटल सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भारत नेट से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं सीएससी केंद्रों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजनों को डिजिटल सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन शिकायत पोर्टल विकसित करने का निर्देश दिया, जिससे नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने वर्तमान में बंद पड़े सीएससी केंद्रों को शत-प्रतिशत क्रियाशील करने का निर्देश देते हुए सभी पंचायत भवनों में बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने तथा ज्ञान केंद्रों के प्रभावी संचालन पर बल दिया।बैठक में उपायुक्त ने जन्म, मृत्यु समेत अन्य प्रमाण पत्रों के लिए प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आमजनों की सुविधा के लिए आधार कार्ड एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।