Ranchi News: एक क्लिक पर मेडिकल क्लेम और नौकरी का स्टेटस

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: सीसीएल ने अपने कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर, पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को दो पोर्टल का

Ranchi News: एक क्लिक पर मेडिकल क्लेम और नौकरी का स्टेटस

Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सीसीएल ने अपने कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर, पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को दो पोर्टल का शुभारंभ किया। मंथन सभागार में सीपीआरएमएसई/एनई 2.0 पोर्टल एवं डिपेंडेंट इम्प्लॉयमेंट पोर्टल का शुभारंभ सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा व सीवीओ पंकज कुमार ने किया। सीपीआरएमएसई/एनई 2.0 पोर्टल के माध्यम से सेवानिवृत्त कोल कर्मी अपने घर से ही मेडिकल क्लेम एवं संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। वहीं, डिपेंडेंट इम्प्लॉयमेंट पोर्टल का उद्देश्य सेवा अवधि के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों/दावेदारों के लिए रोजगार या आर्थिक मुआवजे से संबंधित प्रस्तावों की प्रक्रिया को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाना है।पोर्टल

के माध्यम से आश्रित ऑनलाइन आवेदन/प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ उसके विभिन्न चरणों में स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। निलेंदु सिंह ने कहा कि दोनों पोर्टल का इन हाउस विकास सीसीएल की तकनीकी क्षमता और नवाचार की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: एक क्लिक पर मेडिकल क्लेम और नौकरी का स्टेटस