पारस एचईसी हॉस्पिटल ने मैकेनिकल वेंटिलेशन पर कार्याशाला
रांची के पारस एचईसी हॉस्पिटल में मैकेनिकल वेंटिलेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन हुआ। डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा पेशेवरों को वेंटिलेटर के उपयोग और प्रबंधन की तकनीकों से अवगत कराना था। विशेषज्ञों ने सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

रांची, वरीय संवाददाता। पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के तत्वावधान में मैकेनिकल वेंटिलेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं हैंड्स ऑन वर्कशॉपका आयोजन किया गया। होटल ली लेक में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्रिटिकल केयर से जुड़े चिकित्सा पेशेवरों को वेंटिलेटर के उपयोग एवं प्रबंधन की उन्नत तकनीकों से अवगत कराना था। विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में वेंटिलेटर संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने पारस हॉस्पिटल, रांची द्वारा आयोजित कार्यक्रम की काफी सराहना की है।
पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ ओंकार झा ने कहा कि मैकेनिकल वेंटिलेशन का सही उपयोग गंभीर मरीजों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


