महापौर रोशनी खलखो को तलवार भेंट कर किया सम्मानित

Feb 28, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में श्री महावीर मंडल ने शनिवार को नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो का अभिनंदन किया। अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने महापौर को शुभकामनाएं दीं और उन्हें तलवार, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। महापौर ने निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

महापौर रोशनी खलखो को तलवार भेंट कर किया सम्मानित

रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री महावीर मंडल रांची महानगर की ओर से शनिवार को रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो का अभिनंदन किया गया। संगठन की ओर से चर्च रोड में कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने महापौर को उनकी जीत पर शुभकामना दी और तलवार, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधा बहाल करने और रांची को रमणीक शहर बनाने में हरसंभव योगदान करेंगी। अभिनंदन समारोह में संगठन के डॉ दिलीप सोनी ,रोहित शारदा, सतीश सिन्हा ,बादल सिंह,राजन प्रसाद, शंकर गुप्ता, संजू गुप्ता, कौशल साहू, अमन सिंह समेत बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।