Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMassive Crowds Gather for Mangsir Badi Navami Festival in Ranchi
राणी सती दादी की भव्य शोभायात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राणी सती दादी की भव्य शोभायात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संक्षेप:

रांची में मंगसीर बदी नवमी महोत्सव के दूसरे दिन राणी सती दादी के भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। शोभायात्रा में दादी जी की झांकी, पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और चुनरी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Nov 11, 2025 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, वरीय संवाददाता। मंगसीर बदी नवमी महोत्सव के दूसरे दिन राणी सती दादी के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंगलवार को दिन के दस बजे श्री राणी सती मंदिर, रातू रोड से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दादी की सजीव झांकी भी शामिल रही। इस शोभायात्रा में श्री राणी सती मंदिर स्कूल के बच्चे, पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं दादी जी का कलश तथा पुरुष निशान एवं त्रिशूल लेकर चल रहे थे। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र दादीजी की पालकी रही, जिसे भक्तों ने अपने कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण कराया। शोभायात्रा में पांच प्यारे भी चल रहे थे। अंतिम मुख्य रथ में दादी जी विराजमान थीं और उनके पीछे एक सफाई गाड़ी चल रही थी, जो स्वच्छता अभियान को देखते हुए शहर की सफाई करते हुए आगे बढ़ रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और आरती की गई। मंदिर कमेटी के मंत्री मनोज जालान ने सभी दादी भक्तों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का हृदय से आभार प्रकट किया। आज के कार्यक्रम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम अवतार नारसरिया ने बताया कि बुधवार को सुबह सात बजे से अखंड ज्योत प्रज्वलित होगी। इसके बाद 501 सुहागन महिलाएं प्रातः आठ बजे से दादी का मंगल पाठ करेंगी। अपराह्न एक बजे से सुंदरकांड पाठ और सवामनी का प्रसाद होगा। संध्या पांच बजे से भजन-कीर्तन आयोजित होगा। संध्या 6:30 बजे से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका शीतल कटारूका द्वारा दादीजी का चुनरी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 11 बजे से एक बजे तक अष्टमी जागरण किया जाएगा। शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए न्यास मंडल के रतनलाल जालान, भानु प्रकाश जालान, सतीश तुलस्यान, प्रदीप नारसरिया, अमर पोद्दार, ओमप्रकाश छापड़िया, अक्षय हरलालका, श्रवण जालान, कमल खेतावत, अंकुर डागा, विकास अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गुड्डू सिंघानिया, सौरभ सरावगी, राजा भालोटिया, किशन मोदी, नीरज बंका, बकट जालान और शोभित तुलस्यान ने अपना सहयोग दिया।