नव बर्ष पर दिउड़ी मन्दिर में उमड़ा शद्धालुओ की भीड़
नववर्ष के अवसर पर तमाड़ प्रखंड के प्राचीन सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के तीन बजे से भक्त पूजा के लिए कतार में लगे रहे। मंदिर का कपाट खुलते ही पूजा शुरू हुई। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर भर गया और कतार एनएच-33 तक पहुंच गई।

तमाड़, प्रतिनिधि। नववर्ष के अवसर पर तमाड़ प्रखंड स्थित प्राचीन कालीन सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था का यह नजारा तड़के तीन बजे सुबह से ही देखने को मिला, जब श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में कतारबद्ध होकर पूजा के लिए खड़े हो गए। सुबह जैसे ही मंदिर का कपाट खुला, विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर पूरी तरह भर गया और पूजा की कतार एनएच-33 तक पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने में तमाड़ प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दिन भर और देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार बना रहा और भीड़ में कोई कमी नहीं आई।
इससे पूर्व मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां को भोग अर्पित किया गया, जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इधर नववर्ष पर हाराडीह मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जहां लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




