एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए उमड़े लोग
रांची में झारखंड स्थापना के रजत जयंती पर 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' के तहत विशाल जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। 60 से अधिक स्थानों पर शिविरों में लाभुकों की भीड़ रही। विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ लोगों को मौके पर दिया गया। सेवाओं का अधिकार सप्ताह 28 नवंबर तक जारी रहेगा।

रांची, संवाददाता। झारखंड स्थापना के रजत जयंती पर शनिवार को रांची जिले में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत विशाल जनसेवा शिविर लगे। गांवों से लेकर शहर तक 60 से अधिक जगह लगे शिविरों में सुबह से ही लाभुकों की भीड़ रही। एक ही स्थान पर कई विभागों की योजनाओं की जानकारी, आवेदन, स्वीकृति और मौके पर परिसंपत्ति वितरण से लोग काफी उत्साहित दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में अनगड़ा, बेड़ो, बुंडू, चान्हो, ईटकी, कांके, ओरमांझी, तमाड़ सहित सभी प्रखंडों की प्रमुख पंचायतों में शिविर लगाए गए। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र, सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण, दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और श्रवण यंत्र, आधार-पैन सेवाएं, प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री आवास व उज्ज्वला सहित कई योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि शिविरों में उमड़ी भीड़ और लोगों के चेहरों की मुस्कान बता रही है कि जिला प्रशासन सही दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सेवा का अधिकार सप्ताह 28 नवंबर तक चलेगा, जिसमें शेष पंचायतों व वार्डों में भी शिविर लगाए जाएंगे। सात वार्डों में 468 आवेदन प्राप्त हुए रांची नगर निगम क्षेत्र के सात वार्डों 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न सेवाओं से जुड़े कुल 468 आवेदन प्राप्त हुए और कई का मौके पर ही निष्पादन किया गया। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने वार्ड 8 स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल और वार्ड 6 के बांधगाड़ी सामुदायिक भवन में शिविरों का निरीक्षण किया। समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करने के निर्देश निगम प्रशासक ने सेवाओं को समयबद्ध, प्रभावी और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा आम लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उप प्रशासक रविंद्र कुमार, डॉ. आनंद शेखर झा, निहारिका तिर्की एवं गौतम प्रसाद साहू ने भी अलग-अलग वार्डों में निरीक्षण कर आवेदनों के निष्पादन का निर्देश दिया। 24 नवंबर को वार्ड 10 से 15 तक आयोजित होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



