Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMass Feast and Devotional Evening Held at Radha-Krishna Pranami Temple in Ranchi
राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में महाभंडारा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में महाभंडारा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संक्षेप:

रांची के पुंदाग स्थित राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार को महाभंडारा और भजन संध्या का आयोजन किया गया। विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। भजन संध्या में गायक मनीष सोनी ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

Feb 09, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची। पुंदाग स्थित राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार को महाभंडारा और भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। इसके उपरांत आयोजित भजन संध्या में गायक मनीष सोनी ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और संजय सर्राफ सहित मंदिर समिति के अनेक सदस्यों व स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें