सिविल सेवा दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
रांची में मारवाड़ी युवा मंच ने सिविल सेवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने मानवता सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की जानकारी दी। संजीव कुमार ने संगठन के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

रांची। प्रमुख संवाददाता मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा की ओर से सिविल सेवा दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजीव कुमार को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र व पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक रोहित शारदा ने आगतों का स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने मानवता की सेवा, पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण, पौधारोपण को लेकर किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने संगठन के अच्छे कार्यों की सहाराना की और कहा कि जनोपयोगी कार्य में विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
संस्था के सचिव राघव शारदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में बलवीर जैन, रामचंद्र अग्रवाल, सौरव विजय समेत अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


