मारवाड़ी कॉलेज का छात्र दल शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना
रांची के मारवाड़ी कॉलेज के मुंडारी स्नातकोत्तर छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु-खूंटी और अन्य स्थलों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने छात्रों को रवाना किया। इस भ्रमण का उद्देश्य ऐतिहासिक तथ्यों, संस्कृति और स्थानीय लोगों की आर्थिक, सामाजिक स्थिति को जानना था।

रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग संकाय के अंतर्गत मुंडारी के स्नातकोत्तर सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राएं एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु-खूंटी, चोकअ हातू व मरङ बुरु- सोनाहातु प्रखंड गए। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर छात्र दल को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं वहां के ऐतिहासिक तथ्यों को जान पाएंगे। साथ ही, इन सभी जगहों के इतिहास, भाषा, संस्कृति को समझने व वहां के स्थानीय लोगों से मिलकर आर्थिक, सामाजिक व धार्मिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
छात्र दल का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ खातिर हेमरोम व प्रो जुरा होरो ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



