Ranchi News: मारवाड़ी कॉलेज: ‘इंद्रधनुष’ की रचनात्मक प्रतिभाओं को मिला सम्मान

हिन्दुस्तान, रांची
share

Ranchi News: रांची के मारवाड़ी कॉलेज में दो दिनी युवा महोत्सव ‘इंद्रधनुष’ का बुधवार को समापन हुआ। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य और संगीत के जरिए सांस्कृतिक विरासत प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं में जनजातीय और लोकनृत्य, गायन, साहित्य, नाट्य तथा ललित कला के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का बड़ा माध्यम बताया।

Ranchi News: मारवाड़ी कॉलेज: ‘इंद्रधनुष’ की रचनात्मक प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में चल रहे युवा महोत्सव ‘इंद्रधनुष’ का बुधवार को समापन हुआ। दो दिनी इस आयोजन में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का बड़ा माध्यम है। समापन पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य शैलियों के माध्यम से विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक विरासत प्रस्तुत की। जनजातीय नृत्य में कुड़ुख जनजातीय समूह प्रथम, मुंडारी समूह द्वितीय व एनसीसी समूह तृतीय रहा। लोकनृत्य में शीतल व पल्लवी की जोड़ी प्रथम रही। एकल नृत्य में प्रियंका प्रथम व लोक नृत्य में श्रुति विजेता बनीं। क्रिएटिव कोरियोग्राफी में कृति कुमारी मुंडा व समूह प्रथम स्थान पर रहा। संगीत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय, सुगम और पाश्चात्य संगीत की प्रस्तुतियां दीं। भारतीय एकल संगीत में श्रुति प्रथम रहीं। समूह गान में सुमित तिर्की व समूह ने पहला स्थान पाया। सुगम संगीत व एक शास्त्रीय गायन में वैष्णवीश्री प्रथम रहीं। पाश्चात्य गायन में वह प्रथम रहीं।

युवा महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुरस्कार

साहित्य, नाट्य व ललित कला में भी दिखी प्रतिभा

साहित्यिक प्रतियोगिताओं में क्विज में निशांत उरांव, हिंदी वाद-विवाद में आयुष बंसल और अंग्रेजी वाद-विवाद में प्रियंका कुमारी प्रथम रहे। हिंदी आशु भाषण में प्राची बसु महतो और अंग्रेजी आशु भाषण में आयुष बंसल ने बाजी मारी। स्किट में हिमांशु और समूह और एकांकी में टीम आगाज प्रथम रही। पोस्टर निर्माण में काजमी रजा, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में पवन उरांव, रंगोली में आदित्य कुमार और मेहंदी में अंजलि अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मारवाड़ी कॉलेज के युवा महोत्सव ‘इंद्रधनुष’ का समापन कब हुआ?−
युवा महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ।
Shreyashi Mishra

लेखक के बारे में

Shreyashi Mishra

संक्षिप्त परिचय: श्रेयसी मिश्रा पिछले 19 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान, रांची संस्करण में विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। वह उच्च शिक्षा, महिला, बाल विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।


परिचय एवं अनुभव
श्रेयसी मिश्रा मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वर्ष 2011 से हिन्दुस्तान, रांची संस्करण से जुड़ी श्रेयसी ने उच्च शिक्षा, नवाचार, शोध, अनुसंधान और नीति-आधारित विषयों की रिपोर्टिंग में विशेष दक्षता हासिल की है। बदलते शैक्षणिक रुझानों और पाठकों की रुचि को समझने की उनकी क्षमता उनकी रिपोर्टिंग को विशिष्ट बनाती है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल तक)
श्रेयसी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान, रांची से की। इससे पूर्व उन्होंने आकाशवाणी पटना, आकाशवाणी रांची, दूरदर्शन केंद्र पटना और दूरदर्शन केंद्र रांची में कार्य किया, जहां उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की। इन्होंने कला, संस्कृति और फिल्म जगत की रिपोर्टिंग में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। श्रेयसी ने गायक शान, मीका सिंह, कैलाश खेर, शारदा सिन्हा, पलाश सेन, ममता शर्मा, मालिनी अवस्थी, मनोज तिवारी, संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा, सितार वादक उस्ताद अमजद अली खान सहित अनेक ख्यातिप्राप्त कलाकारों और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, ओलंपियन मैरी कॉम जैसी विशिष्ट हस्तियों के साक्षात्कार किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
श्रेयसी मिश्रा ने इतिहास में स्नातकोत्तर (एमए) की उपाधि प्राप्त की है और फैशन डिजाइनिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सक्रिय पत्रकारिता में आने से पूर्व उनकी कहानियां और आलेख संडे ऑब्ज़र्वर, नवभारत टाइम्स और हिन्दुस्तान जैसे राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। संडे ऑब्जर्वर में उनका बिहार की तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का साक्षात्कार काफी चर्चित रहा था। इन्होंने सीबीएसई शिक्षा प्रणाली, एनईपी-2020, आधुनिक खेती के तरीके, नई फसलों क प्रभेद और ग्रामीण आजीविका से जुड़े विषयों पर भी कई एक्सक्लूसिव और प्रभावशाली स्टोरीज़ की हैं।


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: मारवाड़ी कॉलेज: ‘इंद्रधनुष’ की रचनात्मक प्रतिभाओं को मिला सम्मान